23 जनवरी 2026, करेंट अफेयर्स: ग्राका माचेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, EU-भारत रक्षा समझौते को मंजूरी

0
23JanCurrentAffairs

आज के करेंट अफेयर्स में प्रमुख खबरें रहीं — इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए ग्राका माचेल का चयन और EU-भारत रक्षा समझौते को मंजूरी। 

 

नेशनल (National)

1. यूरोपीय यूनियन ने भारत के साथ रक्षा समझौते को मंजूरी दी

  • 22 जनवरी को EU ने भारत के साथ Security & Defence Agreement को मंजूरी दी
  • समझौते में शामिल हैं:
    • आतंकवाद विरोधी सहयोग
    • समुद्री सुरक्षा
    • साइबर सिक्योरिटी
    • खुफिया जानकारी साझा करना
  • 27 जनवरी को नई दिल्ली में भारत-EU शिखर सम्मेलन में एग्रीमेंट पर साइन होंगे
  • 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस परेड में EU प्रतिनिधि मुख्य अतिथि होंगे
  • EU की ओर से लगभग 90 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा

2. गणतंत्र दिवस परेड में ऑल-मेन यूनिट लीड करेंगी सिमरन बाला

  • 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 140 पुरुष जवानों की ऑल-मेन यूनिट को लीड करेंगी। वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। सिमरन बाला जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली हैं। 2023 में पहले अटेम्प्ट में UPSC CAPF (AIR 82) क्लियर किया और अप्रैल 2025 में CRPF में नियुक्ति हुई।
  • इस साल परेड में:
    • 30 झांकियां
    • पहली बार बैक्ट्रियन ऊंट और शिकारी पक्षी
    • CRPF और SSB की महिला बाइक टीम भी शामिल

3. अमेलिया वाल्वरडे बनीं भारतीय महिला फुटबॉल टीम की सीनियर कोच

  • 20 जनवरी को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने घोषणा की
  • कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वरडे (39 वर्ष) नियुक्त
  • उपलब्धियाँ:
    • 2015 और 2023 महिला वर्ल्ड कप में कोस्टा रिका की कोच
    • 2016 – CONCACAF Female Coach of the Year
    • 2023-24 – Balón de Oro Best Female Manager
  • भारत के साथ पहला बड़ा टूर्नामेंट: AFC Women’s Asia Cup 2026
  • 28 साल की उम्र में वर्ल्ड कप कोच बनने वाली सबसे कम उम्र की महिला

4. मोजाम्बिक की ग्राका माचेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

  • 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ग्राका माचेल को दिया जाएगा
  • घोषणा: 21 जनवरी, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट
  • योगदान:
    • शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण
    • महिला सशक्तिकरण और बाल अधिकार
  • पुरस्कार में शामिल:
    • सर्टिफिकेट
    • ट्रॉफी
    • ₹1 करोड़ नकद
  • ग्राका माचेल:
    • मोजाम्बिक के पहले राष्ट्रपति समोरा मकेल की पत्नी
    • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी
    • दो देशों की First Lady बनने वाली इकलौती महिला

5. कुंभलगढ़ अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित

  • 21 जनवरी को पर्यावरण मंत्रालय ने फैसला लिया
  • राजस्थान के राजसमंद, पाली और उदयपुर जिलों में स्थित
  • ESZ घोषित होने से:
    • माइनिंग और औद्योगिक गतिविधियों पर रोक
    • वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा
  • प्रमुख प्रजातियाँ:
    • तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा
    • भारतीय पैंगोलिन, पेंटेड फ्रैंकोलिन
  • ESZ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत घोषित

6. जोमैटो की पैरेंट कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने इस्तीफा दिया

  • 21 जनवरी को जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के ग्रुप CEO पद से इस्तीफा
  • नए ग्रुप CEO: अलबिंदर ढींडसा (Blinkit CEO)
  • जोमैटो की शुरुआत:
    • 2008 में Foodiebay
    • 2010 में नाम बदला गया
  • 2021 में IPO
  • 2022 में Blinkit का अधिग्रहण
  • दीपिंदर गोयल:
    • IIT दिल्ली से B.Tech
    • Shark Tank India Season-3 में शार्क

7. NHAI और कोंकण रेलवे के बीच MoU

  • 21 जनवरी को NHAI और कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच MoU
  • वैधता: 5 साल
  • कार्यक्षेत्र:
    • सुरंग और पुलों का डिजाइन
    • सेफ्टी ऑडिट
    • मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क
  • MoU पर हस्ताक्षर NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव की मौजूदगी में

📜 23 जनवरी का इतिहास

  • 1966 – इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री
  • 1897 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों