गाइडेड पिनाका को हरी झंडी दिखाने से लेकर इलैयाराजा को पद्मपाणि पुरस्कार देने की घोषणा तक: जानें 20 जनवरी के करेंट अफेयर्स
आपको 20 जनवरी के करेंट अफेयर्स में डिफेंस, डिप्लोमेसी, स्पोर्ट्स, अवॉर्ड और ग्लोबल इवेंट्स से जुड़ी कई बड़ी खबरें मिलेंगी। UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, गाइडेड पिनाका रॉकेट सिस्टम की शुरुआत, WEF दावोस में भारत की मौजूदगी, विजेंदर सिंह की नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका और इलैयाराजा को बड़ा सम्मान—ये सभी खबरें UPSC, SSC, State PSC और डिफेंस एग्जाम्स के लिहाज से बेहद अहम हैं।
भारत की कूटनीति और रक्षा में बड़ा दिन
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी को भारत दौरे पर पहुंचे और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह उनका पांचवां भारत दौरा है। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर में गाइडेड पिनाका रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई। इसे प्राइवेट कंपनी Solar Defence and Aerospace Limited ने विकसित किया है और इसकी पहली खेप आर्मेनिया भेजी गई है।

WEF दावोस में भारत की मौजूदगी
स्विट्जरलैंड के दावोस में World Economic Forum की 56वीं बैठक शुरू हुई, जिसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए। इस दौरान वे 36 से ज्यादा बैठकों में हिस्सा लेंगे। WEF में दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, विदेश और वित्त मंत्री वैश्विक आर्थिक व राजनीतिक मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं।

खेल और कला जगत से बड़ी खबर
भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह को एशियन बॉक्सिंग काउंसिल का मेंबर नियुक्त किया गया। वहीं, दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को 11वें अजंता-एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित ‘पद्मपाणि’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

निधन और आज का इतिहास
चाइनीज एक्टर और मार्शल आर्ट मेस्ट्रो ब्रूस लेउंग सिउ-लुंग का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। इतिहास में आज के दिन, 2009 में बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे, जबकि 1957 में भारत का पहला परमाणु रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ था।

