23 जनवरी 2026, करेंट अफेयर्स: ग्राका माचेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, EU-भारत रक्षा समझौते को मंजूरी
आज के करेंट अफेयर्स में प्रमुख खबरें रहीं — इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए ग्राका माचेल का चयन और EU-भारत रक्षा समझौते को मंजूरी।
नेशनल (National)
1. यूरोपीय यूनियन ने भारत के साथ रक्षा समझौते को मंजूरी दी
- 22 जनवरी को EU ने भारत के साथ Security & Defence Agreement को मंजूरी दी
- समझौते में शामिल हैं:
- आतंकवाद विरोधी सहयोग
- समुद्री सुरक्षा
- साइबर सिक्योरिटी
- खुफिया जानकारी साझा करना
- 27 जनवरी को नई दिल्ली में भारत-EU शिखर सम्मेलन में एग्रीमेंट पर साइन होंगे
- 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस परेड में EU प्रतिनिधि मुख्य अतिथि होंगे
- EU की ओर से लगभग 90 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा
2. गणतंत्र दिवस परेड में ऑल-मेन यूनिट लीड करेंगी सिमरन बाला
- 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 140 पुरुष जवानों की ऑल-मेन यूनिट को लीड करेंगी। वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। सिमरन बाला जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली हैं। 2023 में पहले अटेम्प्ट में UPSC CAPF (AIR 82) क्लियर किया और अप्रैल 2025 में CRPF में नियुक्ति हुई।
- इस साल परेड में:
- 30 झांकियां
- पहली बार बैक्ट्रियन ऊंट और शिकारी पक्षी
- CRPF और SSB की महिला बाइक टीम भी शामिल
3. अमेलिया वाल्वरडे बनीं भारतीय महिला फुटबॉल टीम की सीनियर कोच
- 20 जनवरी को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने घोषणा की
- कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वरडे (39 वर्ष) नियुक्त
- उपलब्धियाँ:
- 2015 और 2023 महिला वर्ल्ड कप में कोस्टा रिका की कोच
- 2016 – CONCACAF Female Coach of the Year
- 2023-24 – Balón de Oro Best Female Manager
- भारत के साथ पहला बड़ा टूर्नामेंट: AFC Women’s Asia Cup 2026
- 28 साल की उम्र में वर्ल्ड कप कोच बनने वाली सबसे कम उम्र की महिला
4. मोजाम्बिक की ग्राका माचेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
- 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ग्राका माचेल को दिया जाएगा
- घोषणा: 21 जनवरी, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट
- योगदान:
- शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण
- महिला सशक्तिकरण और बाल अधिकार
- पुरस्कार में शामिल:
- सर्टिफिकेट
- ट्रॉफी
- ₹1 करोड़ नकद
- ग्राका माचेल:
- मोजाम्बिक के पहले राष्ट्रपति समोरा मकेल की पत्नी
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी
- दो देशों की First Lady बनने वाली इकलौती महिला
5. कुंभलगढ़ अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित
- 21 जनवरी को पर्यावरण मंत्रालय ने फैसला लिया
- राजस्थान के राजसमंद, पाली और उदयपुर जिलों में स्थित
- ESZ घोषित होने से:
- माइनिंग और औद्योगिक गतिविधियों पर रोक
- वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा
- प्रमुख प्रजातियाँ:
- तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा
- भारतीय पैंगोलिन, पेंटेड फ्रैंकोलिन
- ESZ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत घोषित
6. जोमैटो की पैरेंट कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने इस्तीफा दिया
- 21 जनवरी को जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के ग्रुप CEO पद से इस्तीफा
- नए ग्रुप CEO: अलबिंदर ढींडसा (Blinkit CEO)
- जोमैटो की शुरुआत:
- 2008 में Foodiebay
- 2010 में नाम बदला गया
- 2021 में IPO
- 2022 में Blinkit का अधिग्रहण
- दीपिंदर गोयल:
- IIT दिल्ली से B.Tech
- Shark Tank India Season-3 में शार्क
7. NHAI और कोंकण रेलवे के बीच MoU
- 21 जनवरी को NHAI और कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच MoU
- वैधता: 5 साल
- कार्यक्षेत्र:
- सुरंग और पुलों का डिजाइन
- सेफ्टी ऑडिट
- मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क
- MoU पर हस्ताक्षर NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव की मौजूदगी में
📜 23 जनवरी का इतिहास
- 1966 – इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री
- 1897 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म








